कौशाम्बी, जनवरी 31 -- मंझनपुर इलाके के अमवां गांव निवासी 30 वर्षीय कुलदीप उर्फ ननका सिंगरौर पुत्र महेश सिंह का ननिहाल कोखराज इलाके के नौढ़या गांव में है। वह कई सालों से नानी के यहां ही रहता था। शनिवार की शाम उसने ननिहाल यानी नौढ़िया गांव के बाहर से गुजरी रेलवे लाइन पर वंदे भारत ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। ट्रेन के लोको पायलट ने घटना की जानकरी भरवारी स्टेशन मास्टर को दी। स्टेशन मास्टर की सूचना पर आरपीएफ पुलिस मौके पर पहुंची और भरवारी चौकी पुलिस को खबर की। चौकी पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.