जमशेदपुर, जून 30 -- जमशेदपुर। आरपीएफ के जवानों ने रांची हावड़ा वंदे भारत और पूरी आनंद विहार नीलांचल एक्सप्रेस में दो यात्रियों के छूट गए सामानों को खड़गपुर बुलाकर लौटाया है। बताया जाता है कि 27 और 28 जून को यात्रियों के महंगे सामान जेवर आईपैड एवं अन्य ट्रेन में छूट गया था, जो ट्रेन ड्यूटी आरपीएफ जवानों को मिला। आरपीएफ ने सीट के पीएनआर नंबर के आधार पर यात्री को खोज कर सभी सामान सोमवार को लौटा दिया। इससे पूर्व टाटानगर आरपीएफ भी यात्री को ट्रॉली बैग समेत महंगे सामान लौटा चुका है। यह भी पढ़ें- यात्री व संपत्ति सुरक्षा में आरपीएफ का अभियान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...