शाहजहांपुर, जनवरी 5 -- देहरादून से चलकर लखनऊ की ओर जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस से टकराकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना रविवार शाम करीब आठ बजे की है। ट्रेन जब बरेली से लखनऊ की ओर जाते हुए बस अड्डे के पीछे स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर पहुंची, तभी एक युवक रेलवे लाइन पार करने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार वंदे भारत एक्सप्रेस वहां पहुंच गई और युवक उससे टकरा गया। टक्कर लगते ही युवक रेलवे ट्रैक के पास गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही आरपीएफ और जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल युवक को एंबुलेंस की मदद से तत्काल राजकीय मेडिकल कॉलेज भिजवाया, जहां उसका उपचार जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक नशे की हालत में था, जिस कारण वह ट्रेन की गति और दूरी का अंदाजा नहीं लगा सका। पुलिस मामले की जांच कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.