नई दिल्ली, अगस्त 31 -- भारतीय रेलवे ने वाराणसी से चलने वाली 2 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों के समय में बदलाव किया है। रेलवे ने बताया है कि वाराणसी से रांची और वाराणसी से देवघर रूट पर चलने वाली वंदे भारत ट्रेनों के टाइम टेबल में बदलाव किया गया है। नॉर्दर्न रेलवे के मुताबिक यह अपडेटेड टाइम टेबल 2 सितंबर 2026 से प्रभावी होगी। पहला बदलाव वाराणसी टू रांची वंदे भारत एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 20888/20887) में किया गया है। दक्षिण पूर्वी रेलवे द्वारा संचालित यह देश की 49वीं वंदे भारत एक्सप्रेस है। यह ट्रेन 536 किलोमीटर की दूरी महज 7 घंटे 50 मिनट में तय करती है। ट्रेन मंगलवार को छोड़कर सप्ताह में अन्य सभी छह दिन चलती है। यह भी पढ़ें- वाराणसी-रांची और वाराणसी-देवघर वंदे भारत ट्रेनों के समय में बदलाव; नई टाइमिंगक्या बदला? वाराणसी से चलकर रांची जाने वाली ट्...