गया, अप्रैल 23 -- गया-कोडरमा रेलखंड पर टनकुप्पा स्टेशन के पूर्वी केबिन के पास बुधवार की रात वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से एक करीब 45 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। ट्रेन से कटकर युवक का शव क्षत विक्षत हो गया है। युवक की पहचान नहीं हो सकी है। जानकारी के अनुसार, रांची से पटना जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस रात करीब 8:14 बजे टनकुप्पा रेलवे स्टेशन के पूर्वी केबिन के पास से काफी तेज गति से गुजर रही थी। इसी समय रेल किलोमीटर संख्या 449/09 पर एक करीब 45 वर्षीय युवक उसकी चपेट आ गया। बताया गया कि ट्रेन की रफ्तार इतनी तेज थी कि युवक का शरीर कई टुकड़ों में बंट गया और क्षत विक्षत हो गया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। युवक की पहचान नहीं हो सकी है।घटना की सूचना मिलते ही टनकुप्पा स्टेशन पर ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ बल तत्काल मौके पर पहुंचा औ...