खगडि़या, मार्च 28 -- चौथम। एक प्रतिनिधि मानसी-सहरसा रेलखंड पर धमारा घाट स्टेशन से एक किलोमीटर दक्षिण मां कात्यायनी मंदिर के पास शनिवार सुबह एक अज्ञात विक्षिप्त व्यक्ति वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए खगड़िया सदर अस्पताल भेजा गया। जानकारी के अनुसार, अज्ञात व्यक्ति सुबह रेलवे ट्रैक पर टहल रहा था। इसी दौरान सहरसा से पटना जा रही वंदे भारत ट्रेन से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल व्यक्ति को देखा, जिसकी सांसें चल रही थीं। मौके पर अफरातफरी मच गई और आसपास के लोग घायल को बचाने के लिए जुट गए। हादसे की सूचना मानसी थाना प्रभारी दीपक कुमार को दी गई। मानसी थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। और घायल विक्षिप्त व्यक्ति को इलाज के लिए ख...