इंदौर, अप्रैल 9 -- इंदौर नगर निगम के बजट सम्मेलन के दौरान कांग्रेस की दो पार्षदों के वंदेमातरम गायन से अनुपस्थित रहने व इसे गाने से इनकार करने पर शुरू हुआ विवाद काफी बढ़ गया है। दरअसल कांग्रेस की दो महिला पार्षदों ने इस्लामिक मान्यताओं का हवाला देते हुए राष्ट्र गीत 'वंदे मातरम्' गाने से इनकार करने दिया था, इस दौरान एक पार्षद रुबीना इकबाल खान तो इस मामले को लेकर अपनी ही पार्टी पर ही भड़क गई थीं, और यहां तक कह दिया था कि भाड़ में जाए कांग्रेस पार्टी, हमने उस पार्टी के साथ कोई अनुबंध थोड़ी कर रखा है, इतना कहते हुए उन्होंने ओवैसी की पार्टी में जाने की धमकी तक दे दी थी। जिसके एक दिन बाद अब पार्टी नेताओं ने रुबीना के बयान से किनारा करते हुए उनके खिलाफ ऐक्शन लेने की बात कही है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने तो यहां तक कह दिया कि रुबीना अब खुद को कांग्...