नई दिल्ली, अगस्त 15 -- आज देश अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इसके साथ ही इस साल को राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम' के 150वें वर्ष के रूप में भी मनाया जा रहा है। ऐसे में लालकिले का स्वतंत्रता दिवस समारोह भी इस बार खास होने वाला है। इस बार लालकिला राष्ट्रगान के साथ-साथ वंदे मातरम से भी गू्ंजेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार 13वीं बार लालकिले से तिरंगा फहराएंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह प्रधानमंत्री का लालकिले पर स्वागत करेंगे। इसके बाद तीनों सेनाओं और दिल्ली पुलिस की ओर से प्रधानमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा।लालकिले पर बरसेंगे फूल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13वीं बार स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लालकिले से तिरंगा फहराएंगे। उनके साथ कैप्टेन सोनिया चौहान होंगी। इसके साथ ही ति...