वंदेभारत से सफर के दौरान बैग से चार लाख पार, मुकदमा दर्ज
कानपुर, मई 15 -- चकेरी। एक वृद्ध ने आरोप लगाया है कि वंदे भारत ट्रेन से प्रयागराज से कानपुर के सफर के दौरान एक यात्री ने उनके बैग से चार लाख रुपये पार कर दिये। जब वे घर पहुंचे तो बैग खोलने पर चोरी की जानकारी हुई। जिसके बाद उन्होंने जीआरपी थाने में शिकायत की। जीआरपी ने जीरो एफआईआर दर्ज कर चकेरी थाने में उसे स्थानांतरित कर दिया। चकेरी के फ्रेंड्स कालोनी निवासी पीड़ित दिनेश त्रिपाठी के अनुसार बीते अप्रैल माह में वह अपने बेटे के पास प्रयागराज गये हुए थे। उसके बाद 23 अप्रैल को वह वंदे भारत ट्रेन से वापस कानपुर लौट रहे थे। उनके पास बैग में बेटे द्वारा दी गई चार लाख रुपये की रकम थी। इस बैंग को उन्होंने अपनी बर्थ के नीचे रखा था। पीड़ित के अनुसार वह कानपुर सेंट्रल पहुंचने से पहले करीब 15-20 मिनट पहले बाथरूम गए थे। वहां से वापस लौटने पर देखा तो उनक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.