चंदौली, मई 5 -- नियामताबाद, हिन्दुस्तान संवाद। अलीनगर थाना क्षेत्र के सहरोई गांव के समीप सोमवार को मानव रहित रेलवे क्रॉसिंग पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलावस्था में लोगों ने इलाज के लिए एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। क्षेत्र के सहरोई गांव के समीप पटना रेलवे लाइन पर मानव रहित रेलवे क्रॉसिंग पार करते समय सोमवार की सुबह वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से भोगवार गांव निवासी मिंटू 32 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया। वही बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। घायलावस्था में क्षेत्रीय लोगों ने इलाज के लिए एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। यह भी पढ़ें- हाईवा के धक्का से वार्ड सदस्य घायल मौके पर पहुंचे आरपीएफ कर्मी बाइक को कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई में जुट गए। वही रेल कर्मियों ने मानव रहित क्रॉसिंग को ...