वाराणसी, मई 2 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। आगरा-बनारस वंदेभारत एक्सप्रेस में सफर कर रहे यात्री को मिले नाश्ते में शुक्रवार को कीट निकला। इससे आक्रोशित यात्रियों ने हंगामा कर दिया। आईआरसीटीसी ने तत्काल कड़ा कदम उठाते हुए सेवा प्रदाता फर्म पर एक लाख रुपए का आर्थिक जुर्माना लगाया। साथ ही बेस किचन यूनिट को सील करने की कार्रवाई हुई। सेमी हाईस्पीड ट्रेन के सी-13 कोच में एक यात्री के नाश्ते में मक्खी गिरी मिली। सह यात्रियों ने इसकी शिकायत ट्रेन रनिंग स्टॉफ से की। इस दौरान कुछ लोगों ने हंगामा भी किया। मयंक नामक व्यक्ति ने आईआरसीटीसी और रेल मदद ऐप पर शिकायती पोस्ट से उच्चाधिकारियों को यह जानकारी दी। रेलवे कंट्रोल मैसेज के बाद सक्रिय आईआरसीटीसी ने कार्रवाई शुरू कर दी। आईआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक (नॉर्थ जोन) अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि...