वाराणसी, जनवरी 28 -- वाराणसी। ट्रेन में छूटे बैग को खोजकर आरपीएफ, कैंट ने मंगलवार को यात्री के दोस्त को सौंप दिया। नई दिल्ली-वाराणसी वंदेभारत से निपेंद्र डिमरी कानपुर से प्रयागराज की यात्रा कर रहे थे। ट्रेन से उतरने के दौरान वह अपना बैग भूल गए। उसमें आई पैड, कपड़े समेत अन्य सामान थे। रेल मदद (139) पर सूचना मिलने के बाद आरपीएफ, कैंट ने बैग को खोज निकाला। एसआई जीडी साह ने मंगलवार को निपेंद्र के दोस्त जैतपुरा थाना क्षेत्र के शक्कर तालाब निवासी मो. अबुनसर इकबाल को बैग सुपुर्द किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.