मुख्य संवाददाता, अप्रैल 11 -- यूपी में वंदेभारत पर पत्थरबाजी करने वाले पत्थरबाजों की फोटो स्टेशनों पर लगाई जाएगी। फोटो पर उन पर की गई कार्रवाई का भी जिक्र होगा। ऐसा इसलिए ताकि ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। जुलाई 2023 से अब तक वंदेभारत ट्रेन पर पत्थरबाजी की पांच घटनाएं हो चुकी हैं। पांचों मामलें में पकड़े गए आरोपियों ने पत्थर मारने की जो वजह बताई है वह चौकाने वाली है। सबसे पहला मामला कुली द्वारा पत्थर मारने का सामने आया था। पकड़े जाने पर कुली ने बताया कि यार्ड में ट्रेनों को लॉक कर दिए जाने के विरोध में उसने पत्थर चलाई थी। जबकि एक ने अपनी बकरी के ट्रेन से कट जाने के विरोध में पत्थरबाजी की बात बताई। डोमिनगढ़ के पास पत्थर चलाने वाले मनबढ़ ने बताया कि वह देखना चाहता था कि पत्थर चलाने के बाद वंदेभारत का शीशा कैसा दिखेगा। वहीं तरंग क्रासिंग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.