बरेली, जनवरी 29 -- बिलपुर क्रॉसिंग के पास शाम 4:55 बजे हुआ था हादसा जांच के बाद वंदे भारत एक्सप्रेत को रवाना किया गया फतेहगंज पूर्वी। गुरुवार शाम वंदे भारत एक्सप्रेस से एक आवारा पशु टकरा गया। हादसे के बाद करीब पांच मिनट तक ट्रेन को बिलपुर स्टेशन पर रोका गया। जांच के बाद ट्रेन को आगे रवाना कराया। ट्रेन की टक्कर से मवेशी भी गंभीर रूप से घायल हो गया है। मवेशी टकराने के बाद आउटर पर सियालदह एक्सप्रेस को भी रोकना पड़ा। गुरुवार शाम 4.55 बजे वाराणसी से देहरादून जाने वाली (22489) वंदेभारत एक्सप्रेस आ रही थी। बिलपुर रेलवे क्रॉसिंग से आगे अचानक कई मवेशी ट्रैक पर आ गये। लोको पायलट जब तक इमरजेंसी ब्रेक लेता एक मवेशी वंदेभारत की चपेट में आ गया। मवेशी को गंभीर चोट आई। जिसके चलते ट्रेन को बिलपुर स्टेशन पर पांच मिनट तक रोकना पड़ा। जांच के बाद उसे आगे रवान...