हापुड़, जून 16 -- मेरठ-हापुड़ लोकसभा के पूर्व सांसद राजेन्द्र अग्रवाल ने सोमवार को केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की। उन्होंने मेरठ से लखनऊ जाने वाली वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन का हापुड़ में स्टॉपेज कराने की मांग की। इसपर केंद्रीय रेल मंत्री ने स्टॉपेज दिलाने का आश्वासन दिया। पूर्व सांसद राजेन्द्र अग्रवाल ने बताया कि मेरठ से लखनऊ जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का हापुड़ में स्टॉपेज कोई भी स्टॉपेज नहीं है। जबकि हापुड़ जिला मुख्यालय होने के साथ ही पश्चिम उत्तर प्रदेश का महत्वपूर्ण नगर है। काफी समय से हापुड़ के लोग वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का हापुड़ में स्टॉपेज दिलाने की मांग कर रहे है। ऐसे में केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वेष्णव से दिल्ली में मुलाकात की। उनसे वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का हापुड़ में स्टॉपेज दिलाने की मांग की। इसपर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.