वंदेभारत एक्सपे्रस पर पत्थरबाजी, शीशा क्षतिग्रस्त
झांसी, जुलाई 14 -- झांसी। टे्रनों पर पत्थरबाजी की घटना की घटना थम नहीं रही है। खजुराहो से चलकर हजरत निजामुद्दीन जा रही वंदेभारत एक्सप्रेस पर चिरूला-दतिया सेक्शन के बीच अराजक तत्वों ने पत्थराव कर दिया। जिससे एक कोच के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के बाद मुसाफिर दहशत में आ गए। आरपीएफ ने अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं घटना के बाद रेल प्रशासन भी सतर्क है। बीते रोज ट्रेन नबर 22469 वंदे भारत एक्सप्रेस खजुराहो से चलकर हजरत निजामुद्दीन जा रही थी। देर शाम ट्रेन झांसी से आगे के लिए रवाना हुई। जैसे ही चिरुला-दतिया स्टेशन के बीच पहुंची। तभी किसी अराजक तत्वों ने पत्थर मार दिए। चलती ट्रेन में तेजी से पत्थर सी-2 कोच में लगा। जिससे उसका कांच क्षतिग्रस्त हो गया। इसके बाद टे्रन के कोच में सवार मुसाफिरों में हड़कंप मच गया। वह दहशत म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.