सोनभद्र, दिसम्बर 21 -- सोनभद्र, संवाददाता। नगर पालिका परिषद सोनभद्र के वार्ड 10 सहिजन मोहाल में स्थानीय बेरोजगारों को स्वरोजगार उपलब्ध कराने के लिए 10 दुकानों का निर्माण कराया जा रहा है। मुख्यमंत्री वंदन योजना से इस कार्य को कराया जा रहा है। निर्मित दुकानों को स्थानीय बेरोजगारों को उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे वे रोजगार कर स्वावलंबी बन सकें। नगर पालिका के सहिजन मोहाल में चांडी माता मंदिर का लगभग दो करोड़ से सौंदर्यीकरण के साथ ही मंदिर के पास ही 10 दुकानों का भी निर्माण कराया जा रहा है। निर्मित दुकानों को स्थानीय बेरोजगार युवकों को आवंटित किया जाएगा, जिससे वे दुकानों में रोजगार स्थापित कर स्वावलंबी बन सके। नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने बताया कि दुकानों के निर्माण कार्य शुरु कर दिया गया है। शीघ्र ही निर्माण कार्य पूरा कराकर आवंटन की प्रक्रि...