बिजनौर, अगस्त 21 -- संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी की 650वीं जयंती के पावन अवसर पर आयोजित 'समरसता संकल्प अभियान' के अंतर्गत नहटौर में वंदन कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा का श्रद्धालुओं द्वारा श्रद्धापूर्वक अभिनंदन किया गया।शुक्रवार को नहटौर के ग्राम चक गोवर्धन, महमूदपुर मिलक उर्फ बच्चोवाला, रुखड़ियो, सादिकाबाद एवं फुलसंदा खाकम स्थित संत रविदास मंदिरों में वंदन कलश यात्रा का पहुंचने पर श्रद्धापूर्वक स्वागत किया।विधायक ओमकुमार ने संत रविदास जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। सामाजिक एकता, समानता, भाईचारे एवं समरसता को मजबूत करने का संकल्प लिया। विधायक ओमकुमार ने कहा कि संत रविदास जी के महान विचार आज भी हम सभी को मानवता और समानता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: संत शिरोमणि गुरु र...