पीलीभीत, जनवरी 7 -- पीलीभीत। स्प्रिंगडेल कॉलेज, पीलीभीत की छात्रा वंदना पासवान का राज्य स्तरीय हॉकी टीम में चयन हो गया। छात्रा वंदना पासवान का चयन उप्र राज्य स्तरीय सब जूनियर बालिका हॉकी टीम में हुआ है। उनके इस चयन से कॉलेज परिसर में खुशी है। वह गत वर्षों से कॉलेज के शारीरिक शिक्षा के अध्यापक राजकुमार वर्मा की देखरेख में हॉकी का प्रशिक्षण लेती रही हैं। स्प्रिंगडेल कॉलेज की प्रधानाचार्या प्रिया आनंद, डॉयरेक्टर डॉ.हेमन्त जगोता ने वंदना को सराहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...