अयोध्या, मई 14 -- अयोध्या, संवाददाता। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला शिक्षण एवं अनुश्रवण समिति व एमडीएम टॉस्क फ़ोर्स की बैठक आयोजित की गई। उन्होंने बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम-2009 के अंतर्गत गैर सहायता प्राप्त मान्यता प्राप्त विद्यालयों में बच्चों के नामांकन की समीक्षा करते हुए कहा कि दुर्बल एवं वंचित वर्ग के बच्चों को प्रवेश न देने वाले विद्यालयों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। बैठक में जिलाधिकारी ने ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत विद्यालयों में कराए जा रहे कार्यों एवं आधारभूत सुविधाओं की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी विद्यालयों में पेयजल, विद्युतीकरण, टाईलीकरण, फर्नीचर, शौचालय एवं अन्य मूलभूत सुविधाएं समयबद्ध रूप से सुनिश्चित कराई जाएं। जिलाधिकारी ने विद्यालयों में संचालित स्मार्ट क...