खगडि़या, जुलाई 14 -- खगड़िया । नगर संवाददाता राशन कार्ड से वंचित लाभार्थियों की अब परेशानी दूर हो जाएगी। बिहार सरकार के निर्देश पर जिले के विभिन्न प्रखंडों में विशेष अभियान के तहत आगामी 13 अगस्त तक राशन कार्ड के लिए लाभार्थियों का आवेदन लिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि जिले में काफी संख्या में राशन कार्ड से लाभार्थी वंचित हैं। विभाग द्वारा राशन कार्ड के लिए आवेदन नहीं लिए जा रहे थे। ऐसे में सही लाभार्थियों की परेशानी बढ़ी हुई थी, क्योंकि सरकारी स्तर पर दी जाने वाली राशन समेत अन्य योजनाओं से वंचित थे। सरकार व विभाग द्वारा राशन कार्ड के लिए आवेदन लेने की घोषणा से लोगों में आस फिर से जग गई है。 यह भी पढ़ें- Chapra News: सारण में 13 अगस्त तक बनेंगे 49,455 नए राशन कार्डप्रतिदिन प्रखंडों में तैयार होंगे 1250 नए राशन कार्ड: जिला प्रशासन द्वारा जिले के स...