पिथौरागढ़, मई 27 -- थल। वंचित राज्य आंदोलनकारियों में सम्मान न मिलने से आक्रोश व्याप्त है। मंगलवार को भवान सिंह अल्मिया,अनिल सिंह और महेंद्र सिंह ने कहा कि लंबे समय से संगठन अलग राज्य की लड़ाई लड़ने वाले वंचितों को राज्य आंदोलनकारी का दर्जा देने की मांग उठा रहा है, लेकिन शासन-प्रशासन केवल झूठे आश्वासन देने तक सीमित है। कहा कि राज्य आंदोलन में सक्रिय रूप से हिस्सा लेने वाले कई लोगों को अब तक सम्मान नहीं मिला है। जबकि राज्य गठन हुए 25वर्ष पूरे होने जा रहे हैं। लोगों ने सरकार से छूटे गए राज्य आंदोलनकारियों को शीघ्र चिन्हित कर सूची में शामिल करने की मांग की हैं। कहा कि इस संबंध में शीघ्र ही थल से एक शिष्टमण्डल देहरादून जाकर मुख्यमंत्री से वार्ता भी करेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.