काशीपुर, नवम्बर 9 -- काशीपुर। खटीमा की तर्ज पर चिह्नीकरण किए जाने की मांग को लेकर तीसरे दिन भी वंचित राज्य आंदोलनकारियों ने करीब तीन घंटे सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया। रविवार को वंचित राज्य आंदोलनारियों ने राज्य स्थापना रजत जयंती पर एसडीएम कार्यालय के बाहर पौधरोपण किया। साथ ही सरकार से खटीमा की तर्ज पर वंचित राज्य आंदोलनकारियों का चिह्नीकरण करने की मांग की। धरने पर बैठे युगल किशोर सिंघल ने बताया कि सोमवार को एसडीएम को मांग पत्र सौंपा जाएगा। एसडीएम उनकी मांगों को शासन में भेजने का आश्वासन दिया है। यहां गोपाल रस्तोगी, विनय कुमार विश्नोई, बीरेंद्र शर्मा, वीरेंद्र चौहान, अर्चना लोहनी, मोहन सिंह बिष्ट, गौरव रस्तौगी, अजय अग्रवाल, अनुराग सारस्वत, अमित कुमार, भुपेंद्र कुमार, सुशील कुमार आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...