गोपालगंज, दिसम्बर 12 -- पंचदेवरी, एक संवाददाता। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत 6 से 19 आयु वर्ग के सभी छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण और समावेशी शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विद्यालय से बाहर के बच्चों की पहचान के लिए हाउसहोल्ड सर्वे किया जाएगा। विद्यालय से बाहर रहने वाले 6 से 14 वर्ष तक के बच्चों की पहचान कर उन्हें उम्र-सापेक्ष कक्षा में दाखिला दिलाया जाएगा। वहीं 15 से 19 वर्ष तक के ऐसे बच्चों को भी चिन्हित किया जाएगा, जिन्होंने किसी कारणवश 10वीं या 12वीं की शिक्षा पूरी नहीं की है। सर्वे से जुड़ी सभी गतिविधियां 20 जनवरी तक संचालित होंगी। इसी को लेकर शुक्रवार को पंचदेवरी बीआरसी सभागार में प्रारंभिक स्कूलों के प्रधानाध्यापकों एवं प्रभारी प्रधानाध्यापकों को प्रशिक्षण दिया गया। हर बच्चा स्कूल जाए, कोई बच्चा छूट न पाए अभियान को प्रभावी बन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.