मोतिहारी, मई 18 -- मोतिहारी। केंद्रीय कारा में मानसिक रूप से बीमार व बौद्धिक दिव्यांग व्यक्तियों के लिए विधिक सेवाएं योजना विषय पर रविवार को विधिक जागरूकता कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जेल में निरुद्ध मानसिक रूप से बीमार, बौद्धिक दिव्यांग व अन्य वंचित बंदियों को उनके संवैधानिक व विधिक अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें न्याय तक प्रभावी पहुंच कराना था। कार्यक्रम में जेल अधीक्षक विजय अरोड़ा, लॉ फाउंडेशन के सदस्य, पुरुष व महिला बंदी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव ने मानसिक रूप से बीमार प बौद्धिक दिव्यांग बंदियों के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि ऐसे व्यक्तियों को केवल कानूनी सहायता ही नहीं बल्कि मानवीय सहयोग, परामर्श एवं पुनर्वास की भी आवश्यकता होती है। उन्...