आजमगढ़, मई 8 -- आजमगढ़, संवददाता। किसान सम्मान निधि से वंचित रह गए करीब दो लाख किसानों को फिर से योजना से जोड़ने के लिए अभियान चलाया जाएगा। फार्मर रजिस्ट्री न होने और बैंक खातों में त्रुटी सहित अन्य खामियों से ये किसान वंचित हो गए थे। उन्हें किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त नहीं मिली। तकनीकी खामियों से किसान सम्मान निधि किसानों के खाते में नहीं पहुंच रही है। जनपद में करीब नौ लाख किसान पंजीकृत हैं। करीब छह लाख किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त मिली थी। आधार और बैंक खाते में नाम मिसमैच-त्रुटि सहित अन्य खामियों के चलते दो लाख किसान सम्मान निधि से वंचित रह गए। प्रधानमत्री किसान सम्मान निधि के लिए फार्मर रजिस्ट्री को अनिवार्य कर दिया गया है। जनपद में करीब साढ़े छह लाख किसानो की फार्मर रजिस्ट्री पूरी कर ली गई है। अन्य किसान...