वंचित छात्र-छात्राओं की दोबारा कराई जाए परीक्षा
काशीपुर, जून 17 -- काशीपुर। राधेहरि डिग्री कॉलेज में कॉलेज प्रशासन की लापरवाही के चलते छात्र-छात्राओं को परीक्षा से वंचित रहने के मामले में छात्रसंघ अध्यक्ष ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर दोबारा परीक्षा कराने की मांग की। बुधवार को छात्रसंघ अध्यक्ष जतिन शर्मा के नेतृत्व में छात्रों ने एसडीएम अभय प्रताप सिंह को ज्ञापन सौंपा। कहा कि मंगलवार को महाविद्यालय में छठे सेमेस्टर की परीक्षा थी। इसमें कई छात्र-छात्राओं के समय से आने के बावजूद जबरन परीक्षा से बाहर निकाल दिया गया। इसके चलते कई छात्र-छात्राओं की परीक्षा छुट गई, जिसकी जिम्मेदारी महाविद्यालय की थी। छात्र-छात्राओं के पास परीक्षा आवेदन पत्र भी था। कहा कि पोर्टल पर छात्र-छात्राओं का परीक्षा आवेदन पत्र नहीं आ रहा था। जबकि उनके द्वारा परीक्षा का शुल्क भी जमा किया गया था। सूचना के लिये जब विद्यार्थ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.