लखनऊ, मई 10 -- प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने रविवार को प्रदेश सरकार के सभी नवनियुक्त मंत्रियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी मंत्री प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में जनसेवा, सुशासन और विकास के संकल्प को नई गति प्रदान करेंगे।पंकज चौधरी ने पार्टी के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी सहित मनोज पांडेय, अजीत सिंह पाल, सोमेंद्र तोमर, कैलाश राजपूत, कृष्णा पासवान, सुरेन्द्र दिलेर एवं हंसराज विश्वकर्मा को बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार के मंत्री के रूप में आप सभी "सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास" की भावना को आत्मसात करते हुए प्रदेश के गरीब, किसान, युवा, महिला एवं वंचित वर्गों के कल्याण के लिए स...