बगहा, जनवरी 5 -- नरकटियागंज, निज प्रतिनिधि। शिकारपुर थाना के रखई चंपापुर गांव से अपहृत युवक का एक साल बाद भी सुराग नहीं मिल सका है।मामले में युवक की मां मुस्मात शहाबुद्दीन नेशा ने तमाम अधिकारियों को पत्र लिखा है।पत्र में पीड़ित महिला ने बताया है कि उसका पुत्र गांव में ही एक कोचिंग संस्थान चलाता है।विगत अगस्त माह में गांव के ही साबिर खां, मुर्तुजा मिया,अफसर अली,सरताज खां समेत अन्य उसके बेटे के कोचिंग में पहुंचे और 50 हजार की रंगदारी की मांग करने लगे।धमकी दी गई कि रंगदारी नही देने पर कोचिंग नही चलने दिया जाएगा।बाद में आरोपितों ने बच्चों की साइकिल को उठाकर यत्रतत्र फेंकने लगे।विरोध पर उसके पुत्र से मारपीट की गई और उसे भी बुरी तरह से मारापीटा गया।आरोपितों ने कहा कि उसके बड़े पुत्र को गायब कर दिया गया है और अब दूसरे पुत्र को भी गायब कर दिया जाएग...