मधुबनी, अप्रैल 22 -- रविंद्र नाथ झा मधेपुर, निज संवाददाता। मधेपुर थाने के एक गांव स्थित अपने ननिहाल से एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़की गुम हो गई। यह घटना सोमवार को घटित हुई बतायी गई है। नाबालिग लड़की का घर भेजा थाना का एक गांव है। वह तीन माह से मधेपुर थाने के एक गांव स्थित नानी के पास रह रही थीं। इस संबंध में गुम हुई लड़की की मामी ने मधेपुर थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। जिसमें कहा गया है कि उनकी भगिनी की दिमागी हालत ठीक नहीं है। प्राथमिकी में कहा गया है कि पहले लड़की अपनी मां व मामा के साथ ऋषिकेश में रहती थीं। वहां से भी वह एक-दो बार घर से निकलकर कहीं चली जाती थी और फिर वापस घर आ जाती थीं। मामी द्वारा दी गई आवेदन में घर से गायब हुई लड़की के एक दोस्त का मोबाइल नंबर दर्शाया गया है। मधेपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर विश्वजीत कुमार ने बताया कि एफआईआर दर्ज क...