जहानाबाद, मार्च 28 -- करपी, निज संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के मुरारी गांव निवासी दिव्यांग इजहार अंसारी को गांव की ही एक लड़की से इश्क लड़ाना महंगा पड़ गया और प्रेमी प्रेमिका को पुलिस गिरफ्तार कर थाने ले आई। प्रेमिका का बयान अदालत में दर्ज करवाने के लिए अरवल ले जाया गया है। वही दिव्यांग प्रेमी करपी थाने में जेल जाने का इंतजार कर रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिव्यांग युवक गांव में ही किराने की दुकान चलाता था। स्थानीय ग्रामीण एक लड़की के साथ इसे इश्क हो गया। 4 साल तक दोनों के बीच इश्क परवान चढ़ता रहा। इसके बाद 24 मार्च को दोनों घर छोड़कर भाग गए। लड़की के पिता के द्वारा अपहरण कर भगा लिए जाने का मामला करपी थाने में दर्ज करवाया गया। इसके बाद पुलिस सक्रिय हुई तथा दोनों को गिरफ्तार कर थाने ले आई। पुलिस के द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.