दरभंगा, मार्च 8 -- घनश्यामपुर,। थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने अपनी नाबालिग बेटी के अपहरण का आरोप लगाया है। महिला ने इस संबंध में पांच लोगों के खिलाफ घनश्यामपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता ने आवेदन में बताया कि गत 27 फरवरी की रात जब परिवार के सभी सदस्य खाना खाकर सो गए थे तो अगले दिन सुबह जब वह अपनी बेटी को जगाने उसके कमरे में गईं तो वह वहां नहीं मिली। परिजनों ने आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। महिला ने आरोप लगाया है कि मधुबनी जिले के लखनौर थाना अंतर्गत गंगापुर निवासी गोलू कुमार यादव और नीतीश कुमार ने मिलकर उनकी नाबालिग बेटी का बहला-फुसलाकर अपहरण कर लिया है।इधर, मामले को लेकर स्थानीय थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि पीड़िता के आवेदन के आलोक म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.