मधेपुरा, मई 25 -- मधेपुरा। नगर संवाददाता शंकरपुर थाना क्षेत्र में बसंतपुर वार्ड 16 में सोमवार की सुबह एक लड़की का ऑनर किलिंग करने काप्रयास किया गया। पुलिस ने पिता व भाई से बचाव के लिए लड़की की सुरक्षा बढ़ा दी है।बताया जा रहा है कि बसंतपुर गांव वार्ड 16 निवासी रौशन कुमार से एक लड़की का प्रेम-प्रसंग था। प्रेम-प्रसंग की भनक लगने के बाद लड़की के पिता और भाई ने लड़का रौशन कुमार को फंसाने के उद्देश्य से घर के पास ही सोमवार की सुबह लड़की के साथ मारपीट की। पेट्रोल उड़ेल कर लड़की के शरीर में आग लगा दी। लड़की के चिल्लाने के बाद गांव के एक व्यक्ति द्वारा पुलिस को सूचना दी गयी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए लड़की को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। लड़की का शरीर करीब 35 प्रतिशत जल गया। लड़की ने अपने प...