मधुबनी, मार्च 30 -- हरलाखी,एक संवाददाता। खिरहर थाना की पुलिस ने लड़की का अश्लील फ़ोटो बनाकर वायरल करने वाले एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। करीब 20 दिन पूर्व थाना क्षेत्र के एक गांव की 21 वर्षीय लड़की का अश्लील फोटो वायरल करने के मामले में आरोपित है। गिरफ्तार युवक की पहचान खिरहर गांव निवासी शंकर साह के पुत्र बिमलेश कुमार के रूप में हुई है। इस संबंध में पीड़ित लड़की की मां ने करीब 20 दिन पूर्व थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। प्राथमिकी के बाद से आरोपित पुलिस की नजर से फरार चल रहा था। पीड़ित लड़की की शादी तय हो चुकी है। बावजूद आरोपित लड़की का अश्लील फोटो इंटरनेट के माध्यम से उसके ससुराल वालों को भेजकर लड़की की शादी तुड़वाने का प्रयास करता था। आरोपित युवक लड़की का फेक ईमेल व फेसबुक आईडी बनाकर उसके ससुराल वालों को अश्लील फोटो भेज रहा था। पीड़ित परिवार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.