मुंगेर, अप्रैल 26 -- तारापुर,निज संवाददाता। करीब नौ माह पूर्व लापता हुई एक लड़की के मामले में तारापुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने वैज्ञानिक अनुसंधान व तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पूर्णिया निवासी मो. अजमल को गिरफ्तार किया है। 12 अगस्त को एएनएम काउंसलिंग के लिए आई एक लड़की गायब हो गई थी। पिता के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज हुई थी। कुछ दिनों बाद लड़की बरामद कर ली गई थी, जिसने युवक द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाने की बात कही थी। शनिवार को आरोपी की पहचान कर उसे न्यायिक हिरासत में मुंगेर भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...