मुंगेर, मार्च 22 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। आदर्श थाना जमालपुर क्षेत्र से एक युवती के कथित अपहरण का मामला सामने आया है। युवती के परिजन ने थाना में आवेदन देकर अपनी बेटी की बरामदगी की गुहार लगाई है। परिजनों ने थाना में दिए गए आवेदन में मोहनपुर जमालपुर निवासी महेश मंडल के पुत्र रोहित कुमार पर युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। इस संबंध में एसडीपीओ अभिषेक आनंद ने युवक के पिता को दो दिन की मोहलत देते हुए निर्देश दिया है कि लड़के के साथ युवती को थाने में प्रस्तुत करें, अन्यथा कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इधर एसएचओ पंकज कुमार पासवान ने बताया कि आवेदन प्राप्त हो गया है। मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...