कन्नौज, मई 28 -- कन्नौज। मानीमऊ क्षेत्र में राहगीर महिलाओं व छात्राओं के साथ छींटाकसी व फफ्तियां कसने बाले मनचले को पुलिस ने दबोच लिया। आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है। मानीमऊ चौकी प्रभारी महेश शर्मा ने जानकारी देते हुये बताया कि गुरूवार को वह क्षेत्र में दलबल के साथ गश्त कर रहे थे। जभी जानकारी मिलने पर उन्हों ने दुर्जनापुर तिराहे पर छापामारी करते हुये योगेश वाथम पुत्र राधेश्याम वाथम निवासी उग्गापुरवा को दबोच लिया। जो उधर से गुजरने बाली महिलाओं व लड़कियों से छींटाकसी करते हुये फफ्तियां कस रहा था। आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...