प्रयागराज, मार्च 31 -- प्रयागराज। एक माह से मध्य पूर्व में जारी युद्ध का असर लोगों पर बढ़ता ही जा रहा है। पेंट के साथ वाहनों की सजावट और व अन्य सामान महंगा होने जा रहा है। एक अप्रैल से वाहनों की मरम्मत और सर्विस महंगी हो जाएगी। वाहनों में उपयोग होने वाले ल्यूब्रिकेंट समेत पेट्रोलियम से बने कई सामान अप्रैल से महंगे होंगे। कंपनियों ने ऑटो पार्ट्स डीलरों को दाम बढ़ने की सूचना के साथ सूची भी भेज दी है। कैस्ट्रॉल और मोटुल ने ल्यूब्रिकेंट के दाम बढ़ाने की जानकारी ऑटो पार्ट्स डीलरों को दी है। इसी प्रकार वाहनों में लगने वाले बंपर, ह्वील कैप, सीट कवर, स्विच कवर, बॉडी कवर महंगे होंगे। सजावट के लिए वाहनों में लगने वाले ग्रिल भी महंगे होंगे। वाहनों का अन्य सामान बनाने वाली कंपनियों ने भी खाड़ी युद्ध का हवाला देकर अपने-अपने उत्पादों के दाम बढ़ाने की स...