प्रयागराज, फरवरी 4 -- प्रयागराज। लगभग एक पखवाड़े से लगातार चटक धूप खिलने से ठंडी से लोगों को राहत मिली थी। मंगलवार से अचानक मौसम ने करवट लिया। सुबह से घिरे बादल दोपहर में बरस पड़े। कुछ क्षेत्रों में बूंदाबांदी हुई तो कुछ जगहों पर हल्की बारिश। साथ ही हवा चलने से गलन फिर लौट आई। हल्की बारिश और हवाओं के कारण तापमान में भी गिरावट हो रही है। बुधवार को भोर से घना कोहरा छाया रहा। मंगलवार को अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि सोमवार को अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस था। यानी एक दिन में अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की कमी रही। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ का असर धीरे-धीरे कम हो रहा है, लेकिन वातावरण में पर्याप्त नमी मौजूद है। इसी कारण और सुबह-शाम कोहरा और हल्की ठंड जारी है। हवाओं की दिशा बदलने से मौसम में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.