लौहारदेव मंदिर में हुआ रुद्राभिषेक
जौनपुर, अगस्त 8 -- रामनगर। क्षेत्र के सारंगडीह गांव स्थित लौहारदेव बाबा धाम पर शनिवार को श्री लौहारदेव बाबा धाम ट्रस्ट की ओर से रुद्राभिषेक, सुंदरकांड पाठ और भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पूजन-अर्चन किया। रुद्राभिषेक के बाद सुंदरकांड का पाठ हुआ। इस दौरान पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंजता रहा। अनुष्ठान के समापन के बाद आयोजित भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर महाप्रसाद ग्रहण किया। देर शाम तक भंडारा चलता रहा। ट्रस्ट अध्यक्ष घनश्याम दुबे ने कहा कि धार्मिक आयोजनों का उद्देश्य श्रद्धालुओं को एकजुट कर सनातन परंपरा और धार्मिक आस्था को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट की ओर से आगे भी धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम में घनश्याम दुबे, प्रभाकर दुबे, राजेश दुबे, दुर्गेश द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.