गाजीपुर, मार्च 6 -- भांवरकोल (गाजीपुर)। क्षेत्र पंचायत के लौवाडीह गांव में शुक्रवार को आयोजित चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गयी और उनका निस्तारण किया गया। सचिव पंकज त्रिपाठी ने कहा कि फार्मर रजिस्ट्री कराना सभी किसानों के लिए बेहद जरूरी है। इसके अभाव में किसान सम्मान निधि सहित शासन की कई अन्य योजनाओं का लाभ नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा कि आगामी सम्भावित विधानसभा चुनाव के मद्देनजर एसआईआर के तहत आवश्यक कागजात और फार्म समय से जमा करें। उन्होंने कहा कि खतौनियों में अंश निधाऀरण का कार्य शुरू है आप लेखपालों के सहयोग से अपना अंश निधाऀरण अवश्य करवा लें।आवास प्लस योजना में नए लाभार्थियों का रजिस्ट्रेशन कराया जा चुका है। मनरेगा मजदूर अपना ईकेवाईसी जरूर करवा लें।प्रधानमंत्री बीमा योजना, जीवनज्योति योजना अवश्य कर इस योजना में लाभार्थी को दो लाख र...