मुजफ्फरपुर, मार्च 26 -- मुरौल। लौतन गांव में सकरा पुलिस ने बुधवार देर रात छापेमारी कर 135 कार्टन शराब बरामद की है। पुलिस ने मौके से दो पिकअप, एक कार व एक बाइक जब्त की है। एसडीपीओ पूर्वी टू सकरा मनोज कुमार सिंह ने बताया कि सूचना पर पुलिस ने लौतन गांव में छापेमारी की। इस दौरान भारी मात्रा में शराब बरामद हुई। शराब तस्करों की पहचान की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...