मुजफ्फरपुर, अप्रैल 1 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। अहियापुर के बाड़ा जगन्नाथ चौक पर सोमवार को गोली मारकर हुई प्रॉपर्टी डीलर प्रभाकर सिंह की हत्या का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर मंगलवार को खुलासा कर दिया। प्रभाकर की हत्या 30 लाख रुपये को लेकर की गई है। पुलिस ने हत्या में संलिप्त प्रॉपर्टी डीलर शेखपुर निवासी तुलसी राय और कटरा के बखरी गांव निवासी उदय पटेल को गिरफ्तार किया है। दोनों ने पूछताछ में अहियापुर के दो शूटरों के नाम पुलिस को बताए हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए एसआईटी छापेमारी कर रही है।सिटी एसपी मो. मोहिबुल्लाह अंसारी ने बताया कि तुलसी को 30 लाख रुपये मंगलवार तक प्रभाकर को वापस करने थे। उसने पांच लाख रुपये सुपारी देकर शूटर से एक दिन पहले सोमवार को ही प्रभाकर की हत्या करा दी। मामले में प्रभाकर की पत्नी पिंकी देवी के आवेदन पर तुलसी और उदय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.