बस्ती, मई 19 -- गायघाट, हिन्दुस्तान संवाद। बहराईच में आयोजित होने वाले गाजी मियां के मेले में शामिल होने के लिए नगर पंचायत गायघाट में जमा हुए जायरीन को कलवारी पुलिस ने वापस लौटा दिया और मेला स्थल को खाली करा लिया। जायरीन अपने साथ लाए निशान के साथ वापस लौट गए। नगर पंचायत गायघाट में हर साल गाजी मियां के गुरखेत मेले का आयोजन किया जाता रहा है। यहां पर जमा होने के बाद जायरीन बहाराइच मेले के लिए रवाना होते हैं। बहराइच के मुख्य मेले पर रोक के बाद से स्थानीय मेले पर भी पुलिस ने रोक लगा रखी है। पिछले वर्ष गायघाट में मेला नहीं लगा था। यह भी पढ़ें- गाजी मियां के मेले में जुटी भीड़, जायरीनों ने मांगी मन्नतें इस साल अचानक आसपास गांव के जायरीन गाजी मियां के निशान के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने लगे और निशान को वहां लगाकर फातिहा आदि धार्मिक कार्यक्रम शु...