चक्रधरपुर, मार्च 15 -- चक्रधरपुर, सवाददाता। टोकलो थाना क्षेत्र के गोपीनाथपुर पंचायत के लौजोड़ा गांव में शुक्रवार की देर रात्रि मोटरसाइकिल से गिरकर चक्रधरपुर नगर परिषद कार्यालय में अनुबंध पर कार्यरत अमीन शिवशंकर प्रधान की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार चक्रधरपुर उलीडीह मोड़ से चारमोड़ तक सड़क का निर्माण कार्य किया जा रहा है। सड़क निर्माण होने के कारण संवेदक द्वारा जगह-जगह पुलिया का निर्माण कराया जा रहा है। पुलिया निर्माण के लिए खोदे गए गड्ढा में शुक्रवार की रात्रि लौजोड़ा गांव के पास मोटरसाइकिल से अपने घर खरसावां प्रखंड के आमदा ओपी थाना क्षेत्र के पिताकलांग गांव निवासी अनुबंध पर कार्यरत अमीन शिवशंकर प्रधान गिर गए जिससे घटनास्थल पर ही मौत हो गई। रात्रि में किसी व्यक्ति द्वारा उसे नहीं देखा गया। शनिवार की सुबह स्थानीय लोगों ने पुलिया निर्माण के लिए ...