नई दिल्ली, अगस्त 11 -- शाम को घर के बड़े और बच्चे सबको भूख लगती है। ऐसे में समझ नहीं आता कि क्या बनाएं जो ना केवल टेस्टी हो बल्कि हेल्दी भी हो। बहुत ज्यादा तली हुई या स्पाइसी स्नैक्स हर दिन बनाना सेहत के लिए अच्छा नहीं, खासतौर पर जब घर में बच्चे हों तो उन्हें हमेशा माइंडफुल स्नैक्स ही बनाकर देने चाहिए। ऐसे में आपकी मजेदार स्नैक्स बनाने की टेंशन को दूर करने में मदद करेगी ये सिंपल सी रेसिपी लौकी की मुठिया। घर वाले अगर लौकी की सब्जी खाने से दूर भी भागते हैं तो भी इसका टेस्ट पसंद करेंगे। तो बस फटाफट से नोट कर लें लौकी की मुठिया बनाने की रेसिपी और आज शाम की चाय के साथ बनाकर जरूर खिलाएं।लौकी की मुठिया बनाने की सामग्री एक लौकी (कद्दूकस की हुई), बड़ा चम्मच सूजी, दो बड़े चम्मच आटा, थोड़ी सी हल्दी, चिली फ्लेक्स, एक छोटा चम्मच साबुत धनिया, थोड़ा सा ...