समस्तीपुर, फरवरी 28 -- सरायरंजन। सरायरंजन पश्चिमी पैक्स गुढमा के प्रांगण में शुक्रवार को सातवें दिन पैक्स अध्यक्षों को प्रशिक्षण दिया गया। इसमें मधुबनी जिला के लौकही एवं खुटौना प्रखंड के पैक्स अध्यक्षों ने भाग लिया। इन्हें पैक्स प्रबंधक सह प्रशिक्षक विपिन कुमार ईश्वर ने प्रशिक्षण दिया। पैक्स प्रबंधकों ने प्रशिक्षण लेने के बाद पैक्स प्रांगण में भ्रमण कर यहां चलने वाले कार्यों को बारिकी से देखा और सुना। प्रशिक्षण लेने वालों में लौकही प्रखंड के सहकारिता पदाधिकारी राजेश कुमार भारती, खुटौना प्रखंड के सहकारिता पदाधिकारी अजय कुमार शर्मा, पैक्स अध्यक्ष लक्ष्मण मंडल, अर्जुन दास, राजीव कुमार यादव, रंजीत मंडल, फुल कुमार यादव, चंद्रवीर यादव, धर्मपाल ठाकुर, शंकर कुमार राम, जयनाथ कुमार, चंदन कुमार साह, गिरजा नंदन कुमार, संजय कुमार गुप्ता आदि 25 पैक्स अ...