बलरामपुर, मई 11 -- बलरामपुर संवाददाता। विकास खंड हर्रैया सतघरवा के हरिहरगंज-ललिया-बनकटवा मार्ग पर स्थित लौकहवा डिप पर पुल निर्माण की मांग को लेकर क्षेत्रीय लोगों ने आवाज बुलंद की है। समाजसेवी युगल किशोर शुक्ल ने बताया कि किलोमीटर 11 पर स्थित लौकहवा डिप पर पुल निर्माण योजना में शामिल होने के बावजूद अब तक कार्य शुरू नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि आगामी बरसात में क्षेत्र की जनता को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। इसी समस्या को लेकर आगामी 19 मई को अपरान्ह डेढ़ बजे कलेक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा जाएगा। कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों से पहुंचकर समर्थन देने की अपील की गई है। समाजसेवी युगल किशोर शुक्ल ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते मांगें पूरी नहीं हुईं तो विशाल धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने...