बलरामपुर, मई 19 -- बलरामपुर, संवाददाता। विकास खंड हर्रैया सतघरवा क्षेत्र स्थित लौकहवा डिप पर पुल निर्माण की मांग को लेकर समाजसेवी एवं पूर्व सांसद प्रत्याशी युगल किशोर शुक्ल ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन अपर जिला अधिकारी (न्यायिक) शिव नारायण सिंह को सौंपा। ज्ञापन में पुल निर्माण को जनहित और क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक बताया गया है। ज्ञापन में कहा गया कि 58 श्रावस्ती लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत विधानसभा तुलसीपुर में हरिहरगंज-ललिया-बनकटवा मार्ग के किलोमीटर 11 पर स्थित लौकहवा डिप पर पुल निर्माण कार्य को वित्तीय वर्ष 2025-26 की लघु सेतु निर्माण कार्ययोजना में जिला प्रशासन की तरफ से क्रमांक-2 पर शामिल किया गया था, लेकिन वित्तीय संसाधनों की कमी के कारण अभी तक कार्य स्वीकृत नहीं हो सका है। ज्ञापन में बताया गया कि बरसात के दौरान हेंगहा...