हाथरस, अप्रैल 17 -- हाथरस। जिलाधिकारी अतुल वत्स के निर्देशन में जिले में मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने हेतु खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन की टीम द्वारा चलाया जा रहा छापेमारी अभियान जारी है। गुरुवार को भी टीम ने जिले के अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर लौंज, साबुत हल्दी और उच्च प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को एमडीएम में दिए जाने वाली मसूर दाल और गेहूं की रोटी का नमूना जांच हेतु लिया। टीम ने सभी नमूनों को जांच हेतु प्रयोगशाला भेज दिया। खाद्य सुरक्षा आयुक्त टू रणधीर सिंह और मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज गुप्ता के नेतृत्व में चलाए गए छापेमारी अभियान के दौरान बुधवार को टीम ने शहर के आगरा रोड स्थित शंकर स्वीट्स पर प्राप्त शिकायत पर लौज का नमूना जांच हेतु लिया। यह भी पढ़ें- खाद्य सुरक्षा विभाग ने छापेमारी कर 18 नमूने भरे सादाबाद तहसील ...